Jharkhand Current Affairs April 2021
|
Q. रांची झारखंड के किस अपार्टमेंट को श्रेष्ठ वास्तुकला के लिए टावर ऑफ टेरेसेज का अवार्ड मिला है?
-लाविस्टा अपार्टमेंट
- यह अवार्ड लंदन इंटरनेशनल क्रिएटिव प्रतियोगिता में श्रेष्ठ वास्तुकला श्रेणी में मिला है।
Q. हाल ही में नियेल तिर्की का निधन हो गया वह कौन थे ?
-पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता
Q. झारखंड के किस रेडियो स्टेशन को यूनेस्को की फेलोशिप मिली ?
-राँची यूनिवर्सिटी की रेडियो खांची को प्रतिष्ठित यूनेस्को टीआरएफ सिमका एसडीजी फैलोशिप 2021 मिली। |
Q. कीर्ति स्तंभ कहाँ स्थापित किया गया है?
- 122 कीर्ति स्तंभों में से एक हजारीबाग में स्थापित किया गया है।
- यह जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर संयम जी की स्मृति में स्थापित किया गया है।
- इसका अनावरण राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया।
- कीर्ति स्तंभ की ऊंचाई 25 फीट है।
- निर्माण – राजस्थान के कारीगरों द्वारा
- यह राजस्थान के संगमरमर द्वारा बनाया गया है।
|
Q. डॉ भुवनेश्वर अनुज कौन थे?
- HEC कर्मी, पत्रकार, शिक्षाविद और लेखक।
- जन्म 3 अप्रैल 1935 छरदा ग्राम, गुमला
- निधन- 2 अप्रैल 2021
- नागपुरी व अन्य झारखंडी भाषाओं की पढ़ाई आरंभ कराने वाले भाषा प्रेमियों में अनुज जी एक प्रमुख स्तंभ थे। इन्होंने संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज पंडरा, सिसई, बसिया कॉलेज खोलकर शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Q. किस जिला अस्पताल को लक्ष्य सर्टिफिकेट मिला?
-रामगढ़ जिला अस्पताल
- लेबर रूम और मैटरनिटी ऑपरेशन की बेहतर सुविधा के लिए यह प्रमाण पत्र दिया जाता है।
यह सर्टिफिकेट 1 वर्ष के लिए प्रदान किया जाता है।
- जिला अस्पतालों में मातृत्व स्वास्थ्य और प्रसव की सुविधा बेहतर होने पर ही लक्ष्य प्रमाण पत्र दिया जाता है।
राज्य में इसके पूर्व जमशेदपुर खूंटी और बोकारो जिला अस्पताल को प्रमाण पत्र मिल चुका है ।
रामगढ़ जिला अस्पताल चौथे नंबर पर आया है ।
Q. सॉलि़ड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कितने गांव का चयन किया गया है?
-6165
राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सॉलि़ड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 6165 गांव 95 बड़े और 6070 छोटे गांव को शामिल किया गया है।
योजना के तहत तालाबों में जाने वाले दूषित पानी से कचरा साफ किया जाएगा
नालियों का निर्माण और मरम्मत का दूषित जल की निकासी वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी।
योजना पर खर्च होने वाली राशि में से भारत सरकार का हिस्सा 60% और राज्य सरकार का 40% होगा।
15 वे वित्त आयोग से प्रदत राशि व मनरेगा के तहत योजना का कार्यान्वयन किया जाएगा।
राज्य गठन के बाद से अब तक केवल एक ही शहर गिरिडीह में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू किया जा सका है।
|
Q. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड को कितनी किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाओं की सौगात दी?
–
539 किलोमीटर लंबी सड़क
- 21 सड़क परियोजना शामिल हैं।
- इसकी लागत 3550 करोड़ रुपये होगी।
- 2017-18 में 205 करोड रुपए
- 2018-19 में 169 करोड रुपये
- 2019-20 में लगभग 500 करोड़ रुपये
- तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 675 करोड़ रुपये
|
Q. एचईसी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में कितने करोड़ रुपए का उत्पादन किया है?
-240 करोड़ रुपये का उत्पादन हुआ ?
- एचईसी के निदेशक उत्पादन विपणन डॉक्टर राणा एस चक्रवर्ती
|
Q. ऑल इंडिया मिस इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में माधवी विलोचन ने कौन सा स्थान प्राप्त किया?
-दूसरा
माधुरी विलोचन धनबाद की रहने वाली है।
यह प्रतियोगिता 3 व 4 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित की गई थी।Q. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से कौन सा झारखंड स्कूल मोबाइल एप्लीकेशन शुरू किया गया है?
-डिजि ऐप
डिजि एप पर विषयवार सामग्री उपलब्ध है।
इसका लाभ निबंधित सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को मिल रहा है।
इस ऐप में 10वीं एवं 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मॉडल क्वेश्चन पेपर उपलब्ध होंगे।
Q. झारखंड में कुल राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई कितनी है?
-3290 किलोमीटर
Q. चुआर/चुहाड़ विद्रोह के नायक कौन थे?
-रघुनाथ महतो
Q.अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस किस दिन मनाया जाता है?
-6 अप्रैल
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2014 में 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया।
और दुनिया के विभिन्न देशों से इस दिन अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की अपील की।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के संस्थापक सह आधुनिक ओलंपिक खेलों के जनक पर फ्रांसीसी इतिहासकार पियरे फ्रेडे बैरों डि कूबार्टिन थे।
6 अप्रैल 1896 को एथेंस में पहला आधुनिक ओलंपिक खेल शुरू हुआ था। |
Q. डीवीसी ने अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड कितना लाख यूनिट बिजली उत्पादन वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान किया है?
-3080
- दामोदर घाटी निगम वित्तीय वर्ष 2019 के मुकाबले में 3.6% की वृद्धि दर्ज की है।
- डीवीसी के झारखंड व पश्चिम बंगाल स्थिति पावर प्लान की कुल उत्पादन क्षमता 7102.2 मेगावाट है।
|
Q.हाल ही में किस जिले से हमसफर एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है?
-गोड्डा जिला
रामनगर रेलवे स्टेशन गोड्डा से दिल्ली के बीच चलेगी।Q. राज्यभर में होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के सेहत की जानकारी किस हेल्पलाइन के माध्यम से ली जाएगी?
-104
Q.किसे राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा?
-डॉ मुकुंद चंद्र मेहता
डॉ मुकुल चंद्र मेहता रांची विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार हैं ।
उन्हें सम्मान के साथ सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस भी मिलेगा।
राष्ट्रीय गौरव सम्मान इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी नई दिल्ली द्वारा दिया जाता है। |
Q. भारी उद्योग मंत्रालय ने किसे एचईसी के प्रभारी सीएमडी के रूप में सेवा विस्तार दिया है?
-नवीन सिंघल (भेल के सीएमडी)
इसका कार्यकाल 31 मार्च 2021 को समाप्त हो गया था परंतु इसे फिर से 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।
Q. कविता संग्रह आईना मशरूफ है के लेखक कौन हैं?
-प्रकाश कुमार
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत वेटरनरी कॉलेज के छात्र हैं।
Q. हाल ही में तरुण घोष का निधन हो गया है इनका संबंध किस क्षेत्र से था?
-पूर्व फुटबॉलर
Q. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के विकसित किए हुए हर्बल फॉर्मूलेशन पेटेंट को स्वीकृति दी गई यह उत्पाद किस नाम से उपलब्ध होगा?
-बीएयू बिरसिन
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के विकसित किए हुए हर्बल फॉर्मूलेशन पर फाइल पेटेंट के आवेदन को भारतीय बौद्धिक संपदा कार्यालय कोलकाता द्वारा स्वीकृति दी गई है।
इस हर्बल उत्पाद को बीएयू के वानिकी संकाय के वनोत्पाद उपयोगिता विभाग के वैज्ञानिक डॉ कौशल कुमार ने तैयार किया है।
इसे चराई गढ़वा वृक्ष की पत्तियों और जड़ के छालों में कई अवयवों को मिलाकर तैयार किया गया है।
वृक्ष का वैज्ञानिक नाम वाइंटेक्स पेंडकुलेरिस है।
Q. राज्य भर में वर्चुअल मोड पर होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल ट्रांसजेंडर सदस्य का क्या नाम है? -अमृता अल्पेश सोनी
यहां मामलों के निष्पादन के लिए 57 बेंच का गठन किया गया है.
बेंच नंबर 19 का सदस्य ट्रांसजेंडर अमृता अल्पेश सोनी को बनाया गया है। |
Q. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में राज्य भर में कितने मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की है ?
-4500 मॉडल स्कूल
- राज्य सरकार ने एनी स्मार्ट क्लास के जरिए नेत्रहीन छात्रों को शिक्षित करने की दिशा में कार्य करना शुरू किया है।
- स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्रों को हिंदी अंग्रेजी व अन्य भाषाओं को सीख सकेंगे।
- सबसे पहले राजधानी रांची में नेत्रहीन छात्रों के लिए एक स्कूल को मॉडल ब्लाइंड स्कूल में अपग्रेड किया गया इसके बाद गिरिडीह के अजीडीह में मॉडल ब्लाइंड स्कूल का उद्घाटन हुआ।
|
Read More
Jharkhand Sports Current Affairs 2020
Jharkhand Current Affairs 2021 July |
|
|
Q. देश में पहली बार झारखंड के किस संस्थान में एफ एम आर आई मशीन लगाई गई है?
– केंद्रीय मनः चिकित्सा संस्थान (सीआईपी- Central Institute of Psychiatry) कांके।
- सी आई पी, देश का पहला मानसिक अस्पताल है जहां यह मशीन लगाई गई है
- FMRI- Functional magnetic resonance imaging.
- यह मशीन बताएगी कि आपका ब्रेन (मस्तिष्क) कैसा काम कर रहा है,
आप के ब्रेन में खून का प्रवाह कैसा हो रहा है,
सुनने के कारण आप के ब्रेन में क्या हो रहा है और सोचने की स्थिति क्या है।
- इस मशीन को हॉलैंड से ₹20 करोड़ में मंगाया गया है।
- इसे फिलिप्स कंपनी ने बनाया है।
Q.हाल ही में रामकृष्ण मिढ़ा का निधन हो गया वह कौन थे?
-गुरु नानक सत्संग सभा के महासचिव।
Q.सीसीटीएनएस हैकाथॉन व साइबर चैलेंज -2021 प्रतियोगिता में झारखंड पुलिस को देश में कौनसा स्थान प्राप्त हुआ है?
-दूसरा
- Crime and Criminal Tracking Network & Systems (CCTNS)
अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी),
नई दिल्ली व साइबर पीस फाउंडेशन की ओर से 3 से 6 मार्च तक सीसीटीएनएस हैकाथॉन व साइबर चैलेंज 2021 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
- राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतियोगियों ने भाग लेकर नए-नए आईडिया पेश किए
इसमें झारखंड पुलिस के सीसीटीएनएस परियोजना में कार्यरत दरोगा रमेश भारती के आईडिया हेलो पुलिस को पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
Q.मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत अब तक राज्य के कितने विद्यालय को फाइव स्टार की ग्रेडिंग मिली है?
-928
Q. राष्ट्रीय एरोबिक चैंपियनशिप में झारखंड किस स्थान पर रहा?
-द्वितीय
गोवा में 9 से 11 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ी ने 9 गोल्ड 7 सिल्वर व तीन कांस्य पदक के साथ उप विजेता बना।
Q. आशुतोष कुमार का चयन इसरो में वैज्ञानिक सी के तौर पर हुआ है वह झारखंड के किस जिले से आते हैं ?
-धनबाद
Q. वित्त विभाग से अलग करके योजना विभाग का नाम क्या कर दिया गया है?
-योजना एवं विकास विभाग।
योजना विभाग-योजना की प्रशासनिक स्वीकृति देता है और वित्त विभाग ,वित्तीय स्वीकृति देता है।
दूसरी और ग्रामीण विकास विभाग भी पहले की तरह तीन विभाग-ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग में बांटा गया।
Q. हाल ही में प्रेम जालान का निधन हो गया वो कौन थे ?
-प्रेम जालान धनबाद के जाने-माने उद्योगपति थे और जीवन रेखा ट्रस्ट के ट्रस्टी थे।
Q. झारखंड राज्य सहकारी बैंक ने कितनी राशि ऋण FCI को दिए?
-300 करोड़ ऋण देने के लिए नाबार्ड ने अनुशंसा की थी।
FCI– फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|